“बन्धाय विषयाSSसक्तं मुक्त्यै निर्विषयं मनः।
मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः॥”
(चाणक्य-नीतिः–१३.११)
मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः॥”
(चाणक्य-नीतिः–१३.११)
बुराइयों में मन को लगाना ही बन्धन है और इनसे मन को हटा लेना ही मोक्ष का मार्ग दिखाता है । इस प्रकार यह मन ही बन्धन या मोक्ष देनेवाला है।
“धर्मार्थकाममोक्षाणां यस्यैकोऽपि न विद्यते।
जन्म-जन्मनि मर्त्येषु मरणं तस्य केवलम् ।।”
(चाणक्य-नीतिः–०३.२०)
जन्म-जन्मनि मर्त्येषु मरणं तस्य केवलम् ।।”
(चाणक्य-नीतिः–०३.२०)
जिस मनुष्य को धर्म, काम-भोग, मोक्ष में से एक भी वस्तु नहीं मिल पाती, उसका जन्म केवल मरने के लिए ही होता है
“अधना धनमिच्छन्ति वाचं चैव चतुष्पदाः।
मानवाः स्वर्गमिच्छन्ति मोक्षमिच्छन्ति देवताः॥”
(चाणक्य-नीतिः–०५.१८)
मानवाः स्वर्गमिच्छन्ति मोक्षमिच्छन्ति देवताः॥”
(चाणक्य-नीतिः–०५.१८)
निर्धन व्यक्ति धन की कामना करते हैं और चौपाये अर्थात पशु बोलने की शक्ति चाहते हैं । मनुष्य स्वर्ग की इच्छा करता है और स्वर्ग में रहने वाले देवता मोक्ष-प्राप्ति की इच्छा करते हैं और इस प्रकार जो प्राप्त है सभी उससे आगे की कामना करते हैं ।
“श्रुत्वा धर्मं विजानाति श्रुत्वा त्यजति दुर्मतिम्।
श्रुत्वा ज्ञानमवाप्नोति श्रुत्वा मोक्षमवाप्नुयात्॥”
(चाणक्य-नीतिः–६.१)
श्रुत्वा ज्ञानमवाप्नोति श्रुत्वा मोक्षमवाप्नुयात्॥”
(चाणक्य-नीतिः–६.१)
सुनकर ही मनुष्य को अपने धर्म का ज्ञान होता है, सुनकर ही वह दुर्बुद्धि का त्याग करता है । सुनकर ही उसे ज्ञान प्राप्त होता है और सुनकर ही मोक्ष मिलता है ।
“धर्मार्थकाममोक्षाणां यस्यैकोऽपि न विद्यते।
अजागलस्तनस्येव तस्य जन्म निरर्थकम्॥”
(चाणक्य-नीतिः–१३.९)
अजागलस्तनस्येव तस्य जन्म निरर्थकम्॥”
(चाणक्य-नीतिः–१३.९)
धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष में से जिस व्यक्ति को एक भी नहीं मिल पाता, उसका जीवन बकरी के गले के स्थान के समान व्यर्थ है।
“यस्य चित्तं द्रवीभूतं कृपया सर्वजन्तुषु ।
तस्य ज्ञानेन मोक्षेण किं जटा भस्मलेपनैः॥”
(चाणक्य-नीतिः–१५.१)
तस्य ज्ञानेन मोक्षेण किं जटा भस्मलेपनैः॥”
(चाणक्य-नीतिः–१५.१)
जिस मनुष्य का हृदय सभी प्राणियों के लिए दया से द्रवीभूत हो जाता है, उसे ज्ञान, मोक्ष, जटा, भष्म – लेपन आदि से क्या लेना ।